ट्रेन में पिस्तौल दिखाकर यात्रियों को डरा रहे थे दो युवक; महिला की सूझबूझ से टला हादसा, RPF ने किया गिरफ्तार
Published : May 8, 2026, 2:33 pm IST
Updated : May 8, 2026, 2:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Two youths were threatening passengers with a pistol on a train; a woman's presence of mind prevented the accident and were arrested by the RPF.
Two youths were threatening passengers with a pistol on a train; a woman's presence of mind prevented the accident and were arrested by the RPF.

दोनों आरोपियों को हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे से गिरफ्तार किया गया

रांची। झारखंड में ट्रेन के यात्रियों को देसी पिस्तौल दिखाकर डराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गुरूवार को हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे से गिरफ्तार किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी मुख्य रूप से अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल हैं। वे टाटानगर के मानगो इलाके में अवैध हथियारों की खेप लेने गए थे, जिसे उन्हें रांची में पहुंचाना था। हालांकि, देर होने के कारण उन्हें खेप नहीं मिली और वे ट्रेन के सामान्य डिब्बे में सवार हो गए।

उन्होंने कहा, एक महिला यात्री ने अगले डिब्बे में मौजूद आरपीएफ कर्मियों को सूचना दी कि दोनों में से एक युवक अवैध देसी पिस्तौल लहरा रहा है और यात्रियों को धमका रहा है, जबकि उसका साथी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद आरपीएफ टीम ने दोनों को पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के रांची स्टेशन पहुंचने पर दोनों को सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया। उनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान अकीब खान (21) और रेहान खान (20) के रूप में हुई है। दोनों रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित सरताज कॉलोनी के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि अकीब के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM