झारखंड के कोडरमा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

By : RATTUR

Published : May 9, 2026, 5:23 pm IST
Updated : May 9, 2026, 5:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Three members of a family died after being struck by lightning in Jharkhand's Koderma.
Three members of a family died after being struck by lightning in Jharkhand's Koderma.

सरस्वती देवी (36), अंकित कुमार (17) व मुंदरिका देवी (78) के रूप में हुई मृतकों की पहचान

कोडरमा, (भाषा) झारखंड के कोडरमा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे सतगावां थाना क्षेत्र के नंदुडीह गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सरस्वती देवी (36), उसका 17 वर्षीय बेटा और उसकी रिश्तेदार मुंदरिका देवी (78) के रूप में हुई है।

उप-निरीक्षक एस.के. राम ने बताया कि शवों को कोडरमा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सतगावां ब्लॉक के सर्किल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी ने बताया कि शोक संतप्त परिवार को तत्काल राहत के रूप में 50,000 रुपये प्रदान किए गए हैं और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रत्येक मृतक पर परिवार को 4 लाख रुपये का पूरा मुआवजा दिया जाएगा।

झारखंड सरकार आकाशीय बिजली गिरने से हुई मृत्यु की स्थिति में मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये प्रति व्यक्ति की सहायता राशि प्रदान करती है।

Location: India, Jharkhand

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM