झारखंड के कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी, राज्य में 12 सितंबर तक होगी भारी बारिश
Published : Sep 10, 2026, 10:57 am IST
Updated : Sep 10, 2026, 10:57 am IST
SHARE ARTICLE
A yellow alert has been issued for several districts in Jharkhand, with rain expected in the state until September 12.
A yellow alert has been issued for several districts in Jharkhand, with rain expected in the state until September 12.

मौसम विभाग ने दस जिलों के लिए अलर्ट जारी किया

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने गुरूवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य के 10 जिलों- रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी बारिश के लिए 'यलो' अलर्ट (सतर्क रहने की चेतावनी) जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिलों में भी शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 24 घंटों के लिए इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

उन्होंने कहा, इसके प्रभाव से आज बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण झारखंड में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। आनंद ने बताया कि झारखंड में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है, वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक भारी बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा, यह मौसमी प्रणाली शुक्रवार से कमजोर होना शुरू हो जाएगी और शनिवार से बारिश कम हो जाएगी। झारखंड में एक जून से 10 सितंबर के बीच सामान्य 873.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 840.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो कुल मिलाकर चार प्रतिशत तक की कमी को दर्शाता है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM