ये कैसा बाप: बेटे, बेटी और पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की, पुलिस के सामने पागल होने का करता रहा नाटक
Published : May 11, 2026, 4:45 pm IST
Updated : May 11, 2026, 4:45 pm IST
SHARE ARTICLE
What kind of father is this: He killed his son, daughter, and wife with an axe and pretended to be insane in front of the police.
What kind of father is this: He killed his son, daughter, and wife with an axe and pretended to be insane in front of the police.

घरेलु विवाद के कारण की हत्या

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में एक व्यक्ति ने घरेलु विवाद के बाद अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की  कुल्हाड़ी से वार करके उनकी हत्या कर दी। यह घटना सिदगोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रीको इलाके में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पूर्वी सिंहभूम) पीयूष पांडे ने बताया कि आरोपी रवींद्र प्रसाद सिंह लंबे समय से जारी एक पारिवारिक विवाद में शामिल था। फरवरी में एक इस्पात कंपनी से सेवानिवृत्त हुआ था।

उन्होंने कहा, सोमवार को विवाद हिंसक हो गया और रवीद्र ने अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), बेटी सुप्रिया सिंह (31) और बेटे रविशेक कुमार (30) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुप्रिया गर्भवती थी।

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम एग्रीको स्थित कंपनी के ‘क्वार्टर’ (आवास) पहुंची और वहां से शव बरामद किए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी ना तो घटनास्थल से भागा और ना ही उसने जांचकर्ताओं के साथ सहयोग किया और पागल होने का नाटक करता रहा।

अधिकारी ने बताया कि सुबह हुई घटना के समय आरोपी की पत्नी खाना बना रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी और एक हथौड़ा बरामद किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM