कोलेबिरा के अघरमा में कार का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
सिमडेगा, 11 जून (भाषा) झारखंड के सिमडेगा जिले में एक वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर बाद कोलेबिरा के अघरमा में उस समय हुई जब चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पेड़ से टकरा गया। सिमडेगा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अघरमा में वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि 4 घायलों को रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां 2 की हालत गंभीर बताई गई है।