शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रिश्तेदार ने दिया वारदात को अंजाम, साथी संग फरार
Published : Sep 11, 2026, 11:55 am IST
Updated : Sep 11, 2026, 11:55 am IST
SHARE ARTICLE
Married woman gang-raped; relative carried out the crime and fled with an accomplice
Married woman gang-raped; relative carried out the crime and fled with an accomplice

महिला का पति दूसरे राज्य में काम करता है

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में दो लोगों द्वारा कथित तौर पर 23 वर्षीय एक विवाहिता से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में महिला का एक रिश्तेदार भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खजूरडंगल जंगल में उस समय हुई जब पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के बुलाने पर वहां पहुंची थी।

गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित भगत ने बताया, महिला के एक रिश्तेदार और एक अन्य व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया और फिर दोनों उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने अपने मायके लौटकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा और उसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी। वह एक सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। महिला का पति दूसरे राज्य में काम करता है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM