झारखंडः अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की डूबने से मौत

By : RATTUR

Published : Sep 13, 2026, 1:56 pm IST
Updated : Sep 13, 2026, 1:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: 3 people drown in separate incidents.
Jharkhand: 3 people drown in separate incidents.

करीब 4 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद शव हुए बरामद

झारखंड, (भाषा) झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में 2 बच्चियों समेत 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लातेहार जिले में बालूमाथ थाना क्षेत्र के मसीयातू गांव में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में 2 बच्चियां डूब गईं तथा शनिवार को खूंटी जिला स्थित ‘रीमिक्स’ झील में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि मृत बच्चियों की पहचान ऋतिका कुमारी और साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां पोटमाही खट पुल के पास स्थित गड्ढे में नहा रही थीं, तभी वे डूब गईं।

सिन्हा ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाए गए हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि रांची जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी नीलेश कच्छप की रीमिक्स झरने में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।

खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मंगल सिंह जमुदा ने बताया कि कच्छप 10 दोस्तों के साथ झरने पर गया था। जमुदा ने कहा, ‘‘पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया।’’

अधिकारी ने बताया कि करीब 4 घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद उसका शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया।

Location: India, Jharkhand

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM