झारखंड: अगले चार दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published : Sep 16, 2026, 4:47 pm IST
Updated : Sep 16, 2026, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: Rain accompanied by thunderstorms likely over the next four days; IMD issues alert.
Jharkhand: Rain accompanied by thunderstorms likely over the next four days; IMD issues alert.

17 से 20 सितंबर तक राज्यभर में होगी बारिश

रांची। झारखंड में 17 सितंबर से चार दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने 17 सितंबर को देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत राज्य के 24 जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा, 17 से 20 सितंबर तक राज्यभर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

विभाग ने 18 से 20 सितंबर तक राज्यभर में कुछ स्थानों पर गरज और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है। पिछले 24 घंटों में दुमका जिले के जामा में सबसे अधिक 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी रांची के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, 17 सितंबर के लिए 18 जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' (तैयार रहने की सलाह) जारी किया गया है, जबकि उत्तरपूर्व के शेष छह जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' (जागरूक रहने की सलाह) जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM