झारखंड में JPSC घोटाले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई
Published : Aug 18, 2026, 9:59 am IST
Updated : Aug 18, 2026, 9:59 am IST
SHARE ARTICLE
Major action by CID in Jharkhand JPSC scam
Major action by CID in Jharkhand JPSC scam

पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का पीए गिरफ्तार

रांचीः झारखंड के रांची जिले में छात्रों का लगातार परीक्षा घोटाला मामले में प्रदर्शन जारी था। दूसरी ओर सीआईडी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि जेपीएससी की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य के पीए (निजी सहायक) ब्रज कुमार राम को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों के स्वीकारोक्ति बयान में ब्रज कुमार राम की भूमिका सामने आई थी। उसपर आरोप है कि वह जेपीएससी की परीक्षाओं को पास कराने के एवज में अभ्यर्थियों से वसूली करता था।  जेपीएससी मेधा घोटाला मामले की जांच कर रही सीआईडी ने परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया था।

अभय कुमार तिवारी ने ही सीआईडी को पूछताछ में बताया था कि जेपीएससी की परीक्षाओं को पास कराने वाले सिंडिकेट में कौन-कौन शामिल थे। उसने सिंडिकेट में शामिल सभी लोगों की जानकारी दी थी। उसने बताया था कि जेपीएससी के किस पदाधिकारी का एजेंट कौन है और इस पूरे प्रकरण में उसकी क्या भूमिका है।

इन्हीं एजेंट्स में ब्रज कुमार राम का नाम भी सामने आया था, जिसे अभय तिवारी ने जेपीएससी की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य का पीए बताया था और बताया था कि ब्रज कुमार राम डॉ. अजिता भट्टाचार्य के नाम पर अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने का आश्वासन देकर वसूली करता था। सीआईडी पूरे मामले की जांच कर रही है।

Location: India, Jharkhand

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM