अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रक से टकाराई, चार की मौत
Published : Jul 1, 2026, 12:15 pm IST
Updated : Jul 1, 2026, 12:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Tempo Traveller carrying Amarnath pilgrims collides with a stationary truck; four dead.
Tempo Traveller carrying Amarnath pilgrims collides with a stationary truck; four dead.

बुधवार सुबह बठिंडा-डबवाली राजमार्ग पर हुआ हादसा

चंडीगढ़ पंजाब के बठिंडा में बुधवार सुबह बठिंडा-डबवाली राजमार्ग पर एक टेम्पो ट्रैवलर के खड़े ट्रक से टकरा जाने से राजस्थान के चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जोधपुर रोमाना गांव के पास उस समय हुई, जब राजस्थान के बाड़मेर से श्रद्धालुओं का एक समूह तीन जुलाई से शुरू हो रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स, बठिंडा) ले जाया गया, जबकि चारों मृतकों के शवों को शहर के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अधिक जानकारी का इंतज़ार है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM