कुर्सी की लड़ाई में उलझी कांग्रेस, पंजाब के मुद्दे पूरी तरह गायब: अक्षय शर्मा

By : RATTUR

Published : Jul 4, 2026, 6:02 pm IST
Updated : Jul 4, 2026, 6:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress mired in the battle for power; Punjab issues completely missing: Akshay Sharma
Congress mired in the battle for power; Punjab issues completely missing: Akshay Sharma

चन्नी के घर हुई बैठक पर भाजपा नेता का कटाक्ष "जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पा रहे, वे पंजाब को क्या संभालेंगे

अमृतसरः अमृतसर उत्तरी विधानसभा से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर हुई बैठक से पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लगातार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी 2 धड़ों में बंट चुकी है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक ओर पंजाब में सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री की कुर्सी और नेतृत्व की दौड़ में उलझे हुए हैं। इस पूरी खींचतान में पंजाब के असली मुद्दे और जनता का एजेंडा पूरी तरह गायब हो गया है। शर्मा ने कहा, "जो नेता अपनी पार्टी को एकजुट नहीं रख पा रहे, वे पंजाब को कैसे संभालेंगे? कांग्रेस आज नेतृत्व संकट और आपसी गुटबाजी से घिरी हुई है।"

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था और नशे जैसे मुद्दों पर जवाब चाहती है, लेकिन कांग्रेस इन मुद्दों की बजाय आंतरिक राजनीति में उलझी हुई है। शर्मा ने दावा किया कि यही कारण है कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस पर से लगातार भरोसा कम होता जा रहा है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से ही कुर्सी की खींचतान चलती आ रही है इसीलिए देश में भाजपा को समर्थन मिलता जा रहा है वहीं अब पंजाब निवासियों को भी समझ आ गया है कि पंजाब की भलाई के लिए भाजपा इकलौती पार्टी है इसीलिए 2027 में इस पर मुहर लगाकर लोग पंजाब को फिर तरक्की की राह पर चलाएंगे।

Location: India, Punjab

SHARE ARTICLE

 

बठिंडा प्रदूषण अलर्टः AQI 380 के पार, जहरीली हवा से लोग परेशान

15 Nov 2026 4:50 PM

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM