पंजाब पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी किए गिरफ्तार
Published : Aug 5, 2026, 1:25 pm IST
Updated : Aug 5, 2026, 1:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Police arrested two accused with 10 kg of heroin.
Punjab Police arrested two accused with 10 kg of heroin.

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट कर दी जानकारी

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने बुधवार को 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से राज्य में सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के घरिंडा थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है।

यादव ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है ताकि तस्करी नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाया जा सके और इसमें शामिल सभी सहयोगियों की पहचान कर पूरे आपूर्ति तंत्र को ध्वस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और राज्य को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने के अपने संकल्प पर कायम है।

Location: India, Punjab

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM