बम धमाकों को रोकने में फेल मान सरकार, अब भाजपा पर लगा रही झूठे आरोप: अश्वनी शर्मा
Published : May 6, 2026, 3:24 pm IST
Updated : May 6, 2026, 3:24 pm IST
SHARE ARTICLE
The Mann government, which failed to prevent bomb blasts, is now making false allegations against the BJP.
The Mann government, which failed to prevent bomb blasts, is now making false allegations against the BJP.

कहा- मान साहिब, पंजाब संभालिए, भाजपा को बदनाम करना बंद कीजिए

चंडीगढ़। "न घूंसा मारता है, न लात मारता है- रब जब भी मारता है, मति ही मारता है।" भगवंत मान जी, लगता है आपकी मानसिक हालत ठीक नहीं रही। आपको इस्तीफा देकर अपना सही इलाज करवाना चाहिए,” यह कहना है भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का, जो पंजाब में हो रहे बम धमाकों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और इसकी सुरक्षा, अमन-शांति और भाईचारा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन मान सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए भाजपा पर कीचड़ उछालना घटिया और गैर-जिम्मेदाराना राजनीति है।

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान पंजाब की जनता गोलियों, बम धमाकों, हत्याओं और लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों का संताप झेल रही है, जो आम आदमी पार्टी सरकार की निकम्मी कानून-व्यवस्था की सीधी निशानी है।

अश्वनी शर्मा ने दोहराया कि भाजपा के लिए पंजाब की अमन-शांति, सुरक्षा और भाईचारा सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा पंजाब और पंजाबियों के साथ खड़ी रही है और आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी।

Location: India, Punjab

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM