चिट्टे की लत में पिता ने 16 दिन के बच्चे को 5 लाख में बेचा

By : RATTUR

Published : Jun 6, 2026, 12:11 pm IST
Updated : Jun 8, 2026, 7:23 pm IST
SHARE ARTICLE
A drug addict father sold his 16-day-old baby for Rs 5 lakh.
A drug addict father sold his 16-day-old baby for Rs 5 lakh.

इंस्टाग्राम पर लगाई नोटों की गड्डियों की स्टोरी

जालंधर में चिट्टे के नशे के लिए एक व्यक्ति ने तलाकशुदा पत्नी का 16 दिन का बच्चा बेच दिया। यह बच्चा उसने 5 लाख रुपए में अमृतसर की किसी महिला को बेच दिया। बच्चा जब चुप नहीं हुआ तो उसी महिला ने बच्चे की मां को काल कर कहा कि बच्चा नहीं संभल रहा, पैसे लौटाकर इसे ले जाओ।

बच्चे की मां ने रिकार्डिंग शुरू की तो उसने काल काट दी। वहीं बच्चा बेचने वाले पूर्व पति ने अपने इंस्टाग्राम पर नोटों की गड्डियों की स्टोरी तक लगा दी। जैसे ही बच्चे की मां ने स्टोरी देखी तो उसने तुरंत उसे डिलीट कर दिया। आरोपी पूर्व पति ने बच्चे को बेचकर मिले पैसों से LED, कूलर और अन्य सामान भी खरीद लिया। जब उसने आरोपी से बच्चे बारे पूछा तो उसने धमकी दी कि उसने नया पिस्टल खरीदा है, अगर कहीं शिकायत की तो देख लेना। मां ने कहा कि अभी सास ने भी बच्चे की शक्ल नहीं देखी थी। जब उसे बच्चा नहीं मिला तो मजबूर होकर उसने जालंधर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर दी। कमिश्नर ने रामामंडी के एसएचओ को जांच के आदेश दिए हैं।

पीड़ित शिवानी ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शिवा नामक लड़के से शादी हुई। शादी के बाद उसे बेटा और बेटी पैदा हुए। उसका बेटा 5वीं क्लास में पढ़ रहा है। 4 साल पहले घरेलू विवाद के कारण शिवा ने पंचायत में उससे तलाक ले लिया। शिवा ने दूसरी शादी की तो उसने भी दूसरी शादी कर ली। इस बीच वह प्रेग्नेंट हुई। करीब 3 महीने पहले उसकी पति से अनबन हो गई। इससे गुस्से में आकर वह किराए पर कमरा लेकर अलग रहने लगी।

अलग रहने की भनक लगने पर उसका पूर्व पति पहली शादी से हुए बच्चों को साथ लेकर आने लगा। उसने कहा कि चिंता मत करो, वह उसकी डिलीवरी करवा देगा। जब उससे प्रेग्नेंसी पेन होने लगी तो पूर्व पति उसे सिविल अस्पताल जालंधर लेकर गया। वहां उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। वह अपनी दूसरी पत्नी और एक लड़की को भी साथ लेकर आया। उसकी पत्नी ने उसके बच्चे को दूध पिलाया और नजदीकियां बढ़ा लीं।

शिवानी ने बताया कि 25 मई को उसके पति ने कहा कि बच्चे का टीकाकरण होगा। उसने एक लड़की को उसके कमरे पर भेजा। लड़की ने कहा कि वह बच्चे का टीकाकरण करवा देगी। उसका बड़ा बेटा आंगन में खेल रहा था। इस बीच वह वॉशरूम गई तो लड़की बच्चा लेकर गायब हो चुकी थी। बच्चा गायब होने के 4 दिन बाद उसे एक अज्ञात महिला का फोन आया और उसने बताया कि उसका बच्चा उसके पास है। बच्चा संभाला नहीं जा रहा। उसका पैसा लौटा दो और बच्चा ले जाओ। महिला ने खुद को अमृतसर की बताया था।

शिवानी ने बताया कि बच्चे का पता लगाने के लिए उसने अपने पूर्व पति को फोन किया तो उसकी पत्नी ने फोन उठाया। बच्चे बारे पूछने पर कहा कि बच्चा तो मर गया है और उसे हमने दफना दिया है। इसके बाद जब उसने मोहल्ले के लोगों से बात की तो पता चला कि बच्चा मरा नहीं है, उसे बेचा गया है।

Location: India, Punjab

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM