होशियारपुर में दो युवक नहर में डूबे, दोनों की मौत
Published : Jun 7, 2026, 10:35 am IST
Updated : Jun 7, 2026, 10:35 am IST
SHARE ARTICLE
Two youths drowned in a canal in Hoshiarpur, both died.
Two youths drowned in a canal in Hoshiarpur, both died.

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने युवकों को नहर से निकाला

होशियारपुर पंजाब के होशियारपुर में शनिवार को दो युवक नहर में डूब गए, जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना हरियाना थाना क्षेत्र के गज्ज गांव के पास उस समय हुई, जब 20 से 21 वर्ष की आयु के चार युवक ढोलबाहा बांध से लौटते समय कंडी नहर में चले गए।

पुलिस के अनुसार, टांडा निवासी जसवीर सिंह और हरसी पिंड गांव निवासी प्रभजोत सिंह नहर के तेज बहाव में बह गए तथा टांडा निवासी दीपक कुमार और संतोष कुमार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से युवकों को नहर से बाहर निकाला गया और भूंगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जसवीर सिंह और प्रभजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया।

भूंगा पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM