लिखा, प्रेमिका की जाति अलग होने के कारण घर वाले शादी को राजी नहीं होंगे
लुधियाना के एक परिवार में उस समय सरनाटा छा गया जब परिवार को पता चला कि उसके बेटे ने दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अरूणा आसफ अली अस्पताल में सुसाइड कर लिया है। वे यहां 3 साल से एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम कर रहा था। मृतक ने पहले 3 पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा, जिसके बाद ड्यूटी रूम में एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत का कारण प्रेमिका से शादी ना होना बताया है। सुसाइड नोट में लिखा कि जिससे मैं प्यार करता हूं, उससे मेरे माता-पिता मेरी शादी नहीं करने देंगे क्योंकि हमारी जाति अलग-अलग है। मेरा सारा सामान मेरी प्रेमिका को दिया जाए। उन्होंने उसमें बाकायदा अपनी प्रेमिका डॉक्टर का नाम भी खिला है।
मृतक की पहचान सिमरप्रीत सिंह आनंद (35) के नाम से हुई, जो बीआरएस नगर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पिता हरप्रीत सिंह आनंद, मां और बड़ा भाई है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी शिकायत दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में दी। आज मेडिकल बोर्ड के जरिए उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।