Punjab News: लुधियाना में टोल प्लाजा पर गोलीबारी, पुलिस जांच में जुटी
Published : Dec 7, 2025, 7:04 pm IST
Updated : Dec 7, 2025, 7:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Shooting at a toll plaza in Ludhiana Punjab
Shooting at a toll plaza in Ludhiana Punjab

लाडोवाल टोल प्लाजा पर बीती रात, वीआईपी लाइन से धक्केशाही करते हुए गुजर रहे कुछ वाहन चालकों ने टोल प्लाजा पर गोलियां चला दी।

Punjab News: नेशनल हाइवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर बीती रात वीआईपी लाइन से धक्केशाही करते हुए गुजरने वाले कुछ वाहन चालकों ने टोल प्लाजा पर गोलियां चला दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और टोल पर काम करने वाले कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। (Shooting at a toll plaza in Ludhiana Punjab news in hindi) 

वहीं, टोल प्लाजा के मैनेजर विपिन राय ने बताया कि बीती रात लगभग 10 बजे लुधियाना की तरफ से आने वाली एक गाड़ी में सवार कई युवक अपनी गाड़ी को बिना टोल भुगतान किए वीआईपी लाइन से धक्के मारते हुए निकालना चाहते थे। जब टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो गाड़ी चालकों ने टोल प्लाजा पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके अलावा, उन्होंने टोल कर्मचारियों पर ईंट-पत्थर भी फेंके।

थाना प्रभारी गुरशिंदर ने इस मामले पर कहा कि फिलहाल पुलिस जांच में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(For more news apart from Shooting at a toll plaza in Ludhiana Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM