घरेलू विवाद: झगड़े के कारण एक परिवार के दो सदस्यों की मौत; दो की हालत गंभीर, जहर खाने की आशंका
Published : Jul 9, 2026, 5:06 pm IST
Updated : Jul 9, 2026, 5:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Domestic dispute: Two family members die following a quarrel; two in critical condition, suspected poisoning.
Domestic dispute: Two family members die following a quarrel; two in critical condition, suspected poisoning.

अधिकारियों ने कहा- रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण की होगी पुष्टि

पटियाला पंजाब के पटियाला में वित्तीय विवाद से जुड़े घरेलू झगड़े को लेकर जहर खाने से एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान एक निजी बैंक के कर्मचारी विकास बटिश (45) और उनकी 13 वर्षीय बेटी खुशी बटिश के रूप में हुई है जबकि विकास की पत्नी तमन्ना बटिश (43) और 11 वर्षीय बेटे कनव बटिश का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात ऑफिसर्स कॉलोनी में स्थित घर में हुई, जहां कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने के तुरंत बाद परिवार के चारों सदस्य बीमार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद विकास के ससुराल पक्ष के लोग उन्हें इलाज के लिए राजिंद्रा अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार इलाज के दौरान विकास बटिश और उनकी बेटी खुशी की मौत हो गई, जबकि तमन्ना और कनव की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।

डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आर्थिक लेन-देन को लेकर घरेलू विवाद इस घटना का कारण हो सकता है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण की पुष्टि होगी।

पुलिस परिवार के कथित तौर पर जहर खाने के पहलू से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज कर रही है। डीएसपी सिंगला ने कहा, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विस्तृत कार्रवाई की जाएगी।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM