मेहरों कंचन कुमारी की हत्या का है मुख्य आरोपी
बठिंडा: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को बठिंडा कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कमल कौर हत्या मामले में वॉन्टेड आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को यूनाइटेड अरब अमीरात से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है।
बठिंडा पुलिस की एक एडवांस टीम अमृतपाल सिंह मेहरों को दिल्ली से बठिंडा ले आई। अमृतपाल मेहरों हत्या करने के बाद विदेश भाग गया था। उसे पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस विंग की OFTEC सेल ने गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए DGP गौरव यादव ने बताया कि आरोपी को पंजाब पुलिस ने 10 अप्रैल की सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। वह लंबे समय से फरार था और मिडिल ईस्ट में छिपा हुआ था। पुलिस जांच के मुताबिक, 11 जून 2025 को आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर कंचन कुमारी को किडनैप किया और फिर अपनी कार में बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।