पंजाब समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में लगा रहे थे सीक्रेट कैमरे
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा चलाए जा रहे बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों में कैमरे लगा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले ऐसे ही नेटवर्क का गाजियाबाद में भी खुलासा किया गया था। टेरर मॉड्यूल की तरह काम कर रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 9 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। कठुआ से उत्तर भारत में कई जगह सेना से जुड़े प्रतिष्ठान पर कैमरे लगाए थे।
पुलिस के मुताबिक, ये मॉड्यूल जासूसी गतिविधियों और आतंकी गतिविधियों में भी शामिल था। ये पाकिस्तान से हथियार भी मंगवा रहे थे। गाजियाबाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने 14 मार्च को कौशांबी क्षेत्र से एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह लोग पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट के लिए काम कर रहे थे। वहीं, इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 15 और आरोपितों को गिरफ्तार किया था, इनमें नाबालिक भी शामिल थे।