सीएम मान ने विजिलेंस ब्यूरो को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा, सीबीआई रेड ने झुकाया पंजाब का सिर: सुखजिंदर रंधावा
Published : May 12, 2026, 9:19 pm IST
Updated : May 12, 2026, 9:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Sukhjinder Singh Randhawa.
Sukhjinder Singh Randhawa.

मामले की हो निष्पक्ष और पारदर्शी जांच, आप सरकार बताए आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?

रंधावा बोले- सीबीआई रेड ने खोली सीएम मान की ‘जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्शन’ की पोल, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

चंडीगढ़ : पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय पर हुई सीबीआई रेड को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे पंजाब के लिए बेहद शर्मनाक है और राज्य सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी दावों की पोल खोलने वाली है। इस समय गैंगस्टरों के बाद पंजाब में विजिलेंस मुख्यालय भ्रष्टाचार और फिरौतियों का केंद्र बन चुका है। 

पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि विजिलेंस मुख्यालय पर किसी केंद्रीय एजेंसी ने छापा मारी की हो। उन्होंने कहा कि इस घटना से पंजाब का सिर शर्म से झुक गया है। जिसके लिए राज्य की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार जिम्मेदार है। रंधावा ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा सरकार को जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई।

रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद विजिलेंस विभाग संभाल रहे हैं और लगातार ‘जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्शन’ की बात करते हैं, लेकिन अब उसी विभाग के मुख्यालय पर सीबीआई की रेड होना सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि पंजाब सरकार की साख पर बड़ा धब्बा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले खुद को ईमानदार राजनीति का प्रतीक बताया था, लेकिन आज हालात ऐसे बन चुके हैं कि जांच एजेंसियों को सीधे विजिलेंस मुख्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है। रंधावा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बदलाव और पारदर्शिता के नाम पर सरकार चुनी थी, लेकिन उन्हें अब निराशा और अविश्वास का माहौल देखने को मिल रहा है।

रंधावा ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा सरकार को जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का दावा करने वाली सरकार के अपने विभाग ही सवालों के घेरे में आ जाएं, तो यह लोकतंत्र और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का विषय है।

Tags: punjab

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM