Ajj da Hukamnama Sri Darbar Sahib: आज का हुक्मनामा (13 अगस्त 2026)
Published : Aug 13, 2026, 7:26 am IST
Updated : Aug 13, 2026, 7:26 am IST
SHARE ARTICLE
Hukamnama of the Day from Sri Darbar Sahib: Today's Hukamnama (13 August 2026)
Hukamnama of the Day from Sri Darbar Sahib: Today's Hukamnama (13 August 2026)

तू प्रभ दाता दानि मति पूरा हम थारे भेखारी जीउ ॥

हुकमनामा साहिब

सोरठि महला १ ॥
तू प्रभ दाता दानि मति पूरा हम थारे भेखारी जीउ ॥ मै किआ मागउ किछु थिरु न रहाई हरि दीजै नामु पिआरी जीउ ॥१॥
घटि घटि रवि रहिआ बनवारी ॥ जलि थलि महीअलि गुपतो वरतै गुर सबदी देखि निहारी जीउ ॥ रहाउ ॥
मरत पइआल अकासु दिखाइओ गुरि सतिगुरि किरपा धारी जीउ ॥ सो ब्रहमु अजोनी है भी होनी घट भीतरि देखु मुरारी जीउ ॥२॥
जनम मरन कउ इहु जगु बपुड़ो इनि दूजै भगति विसारी जीउ ॥ सतिगुरु मिलै त गुरमति पाईऐ साकत बाजी हारी जीउ ॥३॥
सतिगुर बंधन तोड़ि निरारे बहुड़ि न गरभ मझारी जीउ ॥ नानक गिआन रतनु परगासिआ हरि मनि वसिआ निरंकारी जीउ ॥४॥८॥

हुकमनामा साहिब - हिंदी अर्थ

सोरठि महला १ ॥ हे प्रभु! तू दाता एवं दानशील है और बुद्धि से परिपूर्ण है, लेकिन हम तो तेरे भिखारी ही हैं। मैं तुझ से क्या माँगूं? क्योंकि कुछ भी स्थिर रहने वाला नहीं है अर्थात् प्रत्येक पदार्थ नश्वर है। इसलिए मुझे तो केवल अपना प्यारा हरि-नाम ही दीजिए।॥१ ॥
प्रभु तो प्रत्येक हृदय में विद्यमान है। वह समुद्र, धरती एवं गगन में गुप्त रूप से व्यापक है और गुरु के शब्द द्वारा उसके दर्शन करके कृतार्थ हुआ जा सकता है।॥ रहाउ ॥

गुरु-सतगुरु ने कृपा करके मृत्युलोक, पाताल लोक एवं आकाश में उसके दर्शन करवा दिए हैं। वह अयोनि ब्रह्म वर्तमान में भी है और भविष्य में भी विद्यमान रहेगा। इसलिए अपने हृदय में ही मुरारि प्रभु के दर्शन करो ॥ २॥
बेचारी यह दुनियां तो जन्म मरण के चक्र में ही पड़ी हुई है, चूंकि इसने द्वैतभाव में फंसकर प्रभु-भक्ति को ही भुला दिया है। जब सतगुरु मिल जाता है तो ही ज्ञान प्राप्त होता है, किन्तु शाक्त मनुष्य ने भक्ति के बिना अपनी जीवन की बाजी हार दी है।॥३॥
सतिगुरु ने मेरे बन्धन तोड़कर मुझे मुक्त कर दिया है और अब मैं गर्भ-योनि में नहीं आऊँगा। हे नानक ! अब मेरे हदय में ज्ञान-रत्न का प्रकाश हो गया है और निराकार प्रभु ने मेरे मन में निवास कर लिया है।॥४ ॥८ ॥

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM