परविंदर सिंह ड्रग्स के खिलाफ लड़ रहे थे लड़ाई
पंजाब: मानसा में परविंदर सिंह झोटा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। गोली लगने के बाद परविंदर सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल स्टोर पर परविंदर सिंह झोटा पर गोली चलाने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि परविंदर पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे।
यह दर्दनाक घटना सुबह करीब 9 बजे की है। परविंदर शहर के रेलवे फाटक के नजदीक एक मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी के पास पहुंचे थे और नशा बेचने का आरोप लगाते हुए उससे बहस कर रहे थे। बहस इतनी बढ़ गई कि मेडिकल स्टोर मालिक ने अपनी पिस्तौल निकाल ली। पिस्तौल देखकर परविंदर झोटा और अधिक उग्र हो गए और उन्होंने संचालक को गोली मारने की चुनौती दे दी। इसके बाद गुस्साए मेडिकल स्टोर मालिक ने परविंदर पर गोलियां चला दीं। जिसके बाद अस्पताल लेकर जाते समय ही परविंदर की मौत हो गई। पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है।