पंजाब में एंट-ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या का मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, झोटा की गोली मारकर की थी हत्या
Published : Oct 14, 2026, 9:46 am IST
Updated : Oct 14, 2026, 9:46 am IST
SHARE ARTICLE
Prime accused in the murder of an anti-drug activist in Punjab arrested in Rajasthan; victim 'Jhota' was shot dead.
Prime accused in the murder of an anti-drug activist in Punjab arrested in Rajasthan; victim 'Jhota' was shot dead.

झोटा ड्रग की लत और दवा विक्रेताओं की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे

चंडीगढ़। पंजाब के मानसा जिले में एक एंट-ड्रग एक्टिविस्ट कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को राजस्थान से पकड़ लिया गया है। मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया है। कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को दिनदहाड़े उस समय हत्या कर दी गई थी, जब उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर नशीले पदार्थ बेचने को लेकर मेडिकल स्टोर चलाने वाले आरोपी से सवाल-जवाब किए थे।

यह पूरा घटनाक्रम झोटा द्वारा फेसबुक पर किए जा रहे सीधे प्रसारण के दौरान कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। झोटा की हत्या करने के बाद कुमार फरार हो गया था और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया था। झोटा ड्रग की लत और दवा विक्रेताओं की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे। इस हत्याकांड के बाद मानसा शहर में तनाव का माहौल है। झोटा के समर्थकों ने मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की, जबकि उनके परिजनों ने विरोध में शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को भगाने में मदद करने के आरोप में उसके एक सहयोगी को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इस हत्या की कई नेताओं ने निंदा की है। विपक्षी दलों ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य में ‘जंगल राज’ होने का आरोप लगाया।  विपक्ष ने यह भी कहा कि झोटा की हत्या ने नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags: punjab

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM