एंट्र-ड्रग एक्टिविस्ट झोटा हत्याकांड: सिटी-2 थाने की प्रभारी सस्पेंड, परिजन अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े
Published : Oct 15, 2026, 1:53 pm IST
Updated : Oct 15, 2026, 1:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Murder of anti-drug activist Jhota: City-2 police station in-charge suspended; family members refuse to proceed with last rites
Murder of anti-drug activist Jhota: City-2 police station in-charge suspended; family members refuse to proceed with last rites

परिवार का कहना है कि वे झोटा का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता

चंडीगढ़। पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की एक मेडिकल स्टोर के मालिक द्वारा हत्या किए जाने के दो दिन बाद प्राधिकारियों ने शहर के सिटी-2 थाने की प्रभारी बेअंत कौर को गुरूवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव चौधरी ने थाना प्रभारी बेअंत कौर के निलंबन का आदेश जारी किया। झोटा के परिजन बेअंत कौर समेत कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिवार का कहना है कि वे झोटा का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।

झोटा नशे के खिलाफ आवाज उठाने और दवा की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का विरोध करने के लिए जाने जाते थे। उनकी मंगलवार को मानसा के एक व्यस्त बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर के अंदर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

झोटा ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीली दवाएं बेचने को लेकर मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार से सवाल किया था जिसके बाद उसने झोटा पर गोली चला दी। यह घटना उस समय हुई, जब झोटा फेसबुक पर सीधा प्रसारण कर रहे थे।  अश्वनी को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया।

झोटा की हत्या के बाद पंजाब में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हत्या में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का संकल्प जताया। वहीं, विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में जंगलराज है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

झोटा के पिता एवं पूर्व सैन्यकर्मी भीम सिंह ने गुरूवार को पंजाब बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस, अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), अकाली दल वारिस पंजाब दे, संयुक्त किसान मोर्चा और राज्य सरकार के कर्मचारी संगठनों ने बंद का समर्थन किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM