ड्रग टेरर: पंजाब बॉर्डर से 27 किलो हेरोइन बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
Published : Sep 16, 2026, 4:30 pm IST
Updated : Sep 17, 2026, 1:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Drug-Terror Link: 27 kg of heroin seized at Punjab border; 4 accused arrested.
Drug-Terror Link: 27 kg of heroin seized at Punjab border; 4 accused arrested.

एक विदेश निर्मित पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा ने सीमा पार तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 27 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक विदेश निर्मित .30 बोर पिस्तौल और तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी दुबई के एक व्यक्ति और सीमा पार तस्करों के साथ समन्वय में काम कर रहे थे तथा उसके निर्देश पर आगे इसकी तस्करी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) में एफआईआर दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने और इसकी कड़ियों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस सीमा पार तस्करी पर कड़ी निगरानी बनाए रखने और मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी तथा संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: punjab

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM