आशा रानी के रूप में हुई मृतका की पहचान
पंजाबः पठानकोट के मोहल्ला घढ़थोली में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक घर में बुजुर्ग महिला आशा रानी (उम्र करीब 65 साल) के कत्ल का मामला सामने आया। बुजुर्ग महिला के कत्ल की खबर जैसे ही इलाके में फैली पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक के पति को स्थानीय लोगो ने जानकारी दी, जिसके बाद महिला को हस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हमले के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल कत्ल करने के पीछे क्या कारण थे अभी इसका खुलासा नही हुआ है और पुलिस मामले की लगातार जांच में जुटी है।
मृतक महिला के पति सुभाष चंद्र ने बताया कि वह करयाने का कारोबार करते हैं और घटना के समय वह अपनी दुकान में मौजूद थे, जैसे ही उन्हें इस बात की सूचना मिली वह तुरंत घर पर पहुंचे जब उन्होंने आकर देखा तो उनकी पत्नी आशा रानी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। मोहल्ला निवासियों के सहयोग से उठाकर उसे हस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी जगदीश राज अत्री ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सभी उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, उनके साथ फॉरेंसिक की टीम भी मौजूद थीं। जिन्होंने मौके से सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की सूचना मिली, वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए, उनके साथ पुलिस की अन्य टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। दोषियों को जल्द पड़कर कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी।