युवक मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान पर करता था काम
कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी में दिन-दहाड़े हुई एक हिंसक घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान पर काम करने वाले एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अदालत चक निवासी दियारू पासवान का बेटा गोल्डी आज दोपहर करीब 12:55 बजे आर्य समाज चौक के पास दशमेश ऑटो पर काम कर रहा था। इस दौरान करीब 9 से 10 लड़कों ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा।
हमला करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल गोल्डी को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना एक व्यक्ति के मोबाइल फोन में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।