76 अकाउंटों में पैसे करवाए ट्रांसफर, मोहाली में साइबर क्राइम का केस दर्ज
लुधियाना के बिजनेसमैन जगदीप सिंघल के साथ करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि उनकी दोस्ती फेसबुक के जरिए अनिका राय नाम की लड़की से हुई थी, जिसके बाद उसने बिजनेसमैन को अपने जाल में फंसाया और क्रिप्टो में इन्वेस्ट करने के लिए कहा, जिसके बाद बिजनेसमैन ने वॉल्ट क्रिप्टो पर अपना अकाउंट बनाया और उसने पैसे इन्वेस्ट किए।
जिस वेबसाइट पर यह पैसे इन्वेस्ट किए गए थे, वह उसी ने बनाई थी और बिल्कुल क्रिप्टो की तरह बेची गई थी, लेकिन अब इस मामले में साइबर क्राइम ने दखल दिया है और साइबर क्राइम मामले की जांच कर रहा है।