कल के धरने में बड़ी संख्या में शामिल हों कांग्रेस कार्यकर्ता: के.सी. वेणुगोपाल
Published : Sep 27, 2026, 5:31 pm IST
Updated : Sep 27, 2026, 5:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress workers should participate in large numbers in tomorrow's protest: K.C. Venugopal
Congress workers should participate in large numbers in tomorrow's protest: K.C. Venugopal

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती से मैदान में उतरे: सूरज ठाकुर

पठानकोट। एआईसीसी सचिव एवं पंजाब के सह-प्रभारी सूरज ठाकुर ने आज पठानकोट जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यकर्ताओं की रूबरू मुलाकात करवाई। वेणुगोपाल ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कल होने वाले धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

सूरज ठाकुर ने धरने की तैयारियों का जायजा लेते हुए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सूरज ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरे। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।

के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूती से आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जनता के मुद्दों को उठाएं।

इस बैठक में पूर्व विधायक अमित विज, विधायक नरेश पुरी और पूर्व विधायक जोगिंदर पाल बोहा सहित जिले के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कल के धरने को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का भरोसा दिलाया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM