खबरे |

खबरे |

गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम फेल, एसएसपी दफ्तर में हत्या कर दी सरकार को चुनौती : परगट सिंह
Published : Jan 28, 2026, 10:49 pm IST
Updated : Jan 28, 2026, 10:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Pargat Singh
Pargat Singh

गैंगस्टरों में खत्म हुआ पंजाब पुलिस और सरकार का डर, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार फेल

चंडीगढ़ : पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने पंजाब सरकार के ‘वॉर एंगेस्ट गैंगस्टर’ पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस गैंगस्टरों को ढूंढने के लिए मारी मारी फिर रही है और गैंगस्टर खुलेआम पुलिस के घर में आकर मर्डर करके चले जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एसएसपी दफ्तर मोहाली में अगर हत्या हो सकती है तो पंजाब के आम लोग कहां सुरक्षित रह सकते हैं। पंजाब में बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था को काबू कर पाना या सुधार पाना अब आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बस की बात नहीं रही। अपराधी अब पुलिस और सरकार को खुलेआम उनके घर आकर चुनौती दे रहे हैं।

परगट सिंह ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि आम आदमी पार्टी कानून व्यवस्था बनाए रखने में शुरू से ही फेल साबित हुई है। यह पार्टी सिर्फ इवेंट क्रिएट करती है और इस बार भी उन्होंने पंजाब के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई का इवेंट क्रिएट किया है। 12000 पुलिस मुलाजिमों की 2000 टीमें लगाकर गैंगस्टरों को खत्म करने की बात करने वाली सरकार बताए कि आखिर यह कौन से गैंगस्टर हैं जो बिना किसी डर के वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। उनमें पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि एसएसपी दफ्तर में जहां हथियारबंद पुलिस मुलाजिमों की फौज तैनात हैं और वहां आकर हत्या करके फरार हो जाना सरकार के मुंह और उनकी मुहिम को गैंगस्टरों का तमाचा है। सवाल यह भी खड़ा होता है कि आखिर पुलिस ने वारदात को अंजाम दे रहे इन गैंगस्टरों पर जवाबी कार्रवाई क्यों नहीं की? यह पुलिस की नाकामी को दर्शाता है। हाईकोर्ट की तरफ से एसएसपी मोहाली को तलब किया जाना भी सरकार की असफलता को साबित करता है।

परगट सिंह ने कहा कि आप सरकार की इस मुहिम के बावजूद गैंगस्टरों की तरफ से फिरौती मांगें जाना और हत्याएं करने का सिलसिला थमा नहीं है। उल्टा यह बढ़ता जा रहा है। आज सुबह ही डेरा बाबा नानक में एक मशहूर कैमिस्ट शॉप के मालिक को गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया जाता है। इससे भी फिरौती मांगी गई थी और एक बार पहले भी हमले की कोशिश की गई थी।

Tags: punjab

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM