जालंधर में 30 सितंबर को होगा 'नशा-मुक्त पंजाब यात्रा' का समापन
Published : Sep 29, 2026, 9:11 pm IST
Updated : Sep 29, 2026, 9:11 pm IST
SHARE ARTICLE
The 'Drug-Free Punjab Yatra' will conclude in Jalandhar on September 30.
The 'Drug-Free Punjab Yatra' will conclude in Jalandhar on September 30.

समापन समारोह में अमित शाह रहेंगे मौजूद

चंडीगढ़, (भाषा) भाजपा की ओर से 18 सितंबर को शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का अंत बुधवार को जालंधर में होगा और समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी और कहा कि शाह परागपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

‘भाजपा का नारा, नशा खत्म करना है सारा’ के नारे के साथ शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के प्रभारी राजेश बाघा ने मंगलवार को बताया कि पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब, तलवंडी साबो और फाजिल्का से शुरू हुई चार यात्राओं ने पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है और 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मंगलवार को जालंधर पहुंची हैं।

बाघा ने कहा कि समापन पर आयोजित जनसभा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, जिसमें शाह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह पंजाब में भाजपा के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी। रैली स्थल पर 23 सितंबर को ‘हवन’ के साथ तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू की गई थीं और अब वे पूरी हो चुकी हैं। यह रैली जालंधर शहर के बाहरी इलाके में अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर स्थित परागपुर गांव में आयोजित की जाएगी।

बाघा के अनुसार, रैली के लिए 60 एकड़ जमीन पर इंतजाम किए गए हैं। लगभग 45 एकड़ में एक ‘पंडाल’ लगाया गया है, जबकि 15 एकड़ जमीन पार्किंग के लिए आरक्षित की गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से ‘नशा-मुक्त पंजाब यात्रा’ में शामिल होने वाले पार्टी कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के मद्देनजर 2,000 से अधिक बसों का इंतजाम किया गया है।

Location: India, Punjab

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM