अमृतसर पुलिस ने करोड़ों की हेरोइन सहित किए 5 आरोपी गिरफ्तार
Published : Sep 30, 2026, 5:44 pm IST
Updated : Sep 30, 2026, 5:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Amritsar Police arrest 5 accused with heroin worth crores.
Amritsar Police arrest 5 accused with heroin worth crores.

13 पिस्टल व 22 जिंदा कारतूस बरामद

पंजाबः अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान 3 नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने आरोपियों के पास से 13 पिस्टल, 3.267 किलोग्राम हेरोइन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए लोग अवैध हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई में शामिल थे। पुलिस ने यह कार्रवाई अमृतसर में ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के धंधे को रोकने के लिए की है। जांच के दौरान, पुलिस आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा, आरोपियों से बरामद हथियारों और हेरोइन के सोर्स का पता लगाने और उन लोगों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है, जिन्हें यह सामान सप्लाई किया जाता था।

इस बारे अमृतसर के 'डी-डिवीजन' और छेहरटा पुलिस थानों में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क बारे जानकारी इकट्ठा कर रही है। जांच के दौरान विदेश में बैठे 'हैंडलर' की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर पुलिस का मकसद ड्रग ट्रैफिकिंग और गैर-कानूनी हथियारों की सप्लाई में शामिल पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करना है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आगे की जांच चल रही है और आरोपियों के पिछले और भविष्य के कॉन्टैक्ट्स की जांच की जा रही है ताकि इस धंधे में शामिल दूसरे लोगों की पहचान की जा सके। पंजाब पुलिस ने इन नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को एक सुरक्षित और ड्रग-फ्री राज्य बनाने का अपना वादा दोहराया है।

Location: India, Punjab

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM