भीड़ में तबीयत बिगड़ने से हुई घटना
जालंधरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर में आयोजित रैली के दौरान भाजपा नेता रजनीश सहगल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय भारी भीड़ और गर्मी के बीच उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें मौके पर संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौत होने की जानकारी सामने आई है।
रजनीश सहगल अमित शाह की रैली में शामिल होने पहुंचे थे। उनकी मौत की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। रैली के मंच से भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बताया जा रहा है कि रैली स्थल पर प्रवेश के लिए पुलिस की ओर से गेट पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे पानी पिलाया और CPR देने की कोशिश की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में तैनात मेडिकल टीम को भी इसकी जानकारी दी गई। मेडिकल स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर शुरुआती इलाज किया लेकिन हालात को देखते हुए कार्यकर्ता को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया हालांकि, इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।