नाबालिगों की संदिग्ध हत्या के मामले में 9 लोग हिरासत में
Published : Oct 2, 2026, 7:40 pm IST
Updated : Oct 2, 2026, 7:40 pm IST
SHARE ARTICLE
9 people detained in connection with the suspected murder of minors.
9 people detained in connection with the suspected murder of minors.

नंदवारा गांव में पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुए थे शव

बांदा (उत्तर प्रदेश), (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नाबालिग भाइयों की संदिग्ध हत्या के मामले में नामजद 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कों के शव बुधवार शाम नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव में पानी से भरे एक गड्ढे से बरामद किए थे। उन्होंने बताया कि शवों को बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। चिकित्सकों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम किया और इसकी वीडियोग्राफी भी की गई।

एएसपी ने बताया कि बच्चों के परिवार की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर शुक्रवार को 9 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इन लोगों पर लड़कों की हत्या करने और उनके शवों को पानी में फेंकने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि नामजद सभी 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और घटना के संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जुटाए गए सबूतों के आधार पर विस्तृत कार्रवाई की जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM