उप्र: तालाब में डूबने से 3 सगे भाई-बहनों की मौत

By : RATTUR

Published : Jun 4, 2026, 3:26 pm IST
Updated : Jun 4, 2026, 3:27 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Three siblings drown in a pond
UP: Three siblings drown in a pond

शिवेंद्र (10), रुद्रांश (8) व बेटी मांडवी (5) के रूप में हुई मृतकों की पहचान

हमीरपुर (उप्र), (भाषा) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिंवार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तालाब में नहाते समय डूबने से 3 सगे भाई-बहनों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिंवार थाना क्षेत्र के छानी गांव में पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पार्वती नामक महिला अपने बेटों शिवेंद्र (10), रुद्रांश (08) और बेटी मांडवी (05) को साथ लेकर गांव के अमृत सरोवर में नहाने और कपड़े धोने के लिए आई थी।

उन्होंने बताया कि पार्वती जब कपड़े धो रही थी, तभी उसके तीनों बच्चे तालाब में नहाने लगे और इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गए। सूत्रों ने बताया कि अपने बच्चों को डूबता देख पार्वती ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों को बाहर निकालकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM