बुलंदशहर के हनुमान मंदिर में नमाज अदा करने का वीडियो वायरल
Published : Jun 4, 2026, 9:59 am IST
Updated : Jun 4, 2026, 9:59 am IST
SHARE ARTICLE
Video of offering namaz at Hanuman temple in Bulandshahr goes viral
Video of offering namaz at Hanuman temple in Bulandshahr goes viral

3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बुलंदशहर (उप्र), (भाषा) जिले के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलिना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कथित तौर पर नमाज अदा करने का मामला सामने आने के बाद 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंदिर परिसर में कथित तौर पर नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। पुलिस ने बताया कि 31 मई को असर मोहम्मद अपने साथी नजर मोहम्मद व अन्य के साथ औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत औलीना गांव में राजमिस्त्री का काम करने के लिए राजकुमार नामक व्यक्ति के घर आया था।

पुलिस ने बताया कि कुछ देर काम करने के बाद मजदूरों ने दोपहर के भोजन के लिए आराम किया, इस दौरान कथित तौर पर असर मोहम्मद ने हल्की बारिश के बीच मंदिर के अंदर नमाज अदा की। उस समय नजर मोहम्मद भी वहां मौजूद था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को घटना प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हुई। पुलिस के मुताबिक इस कृत्य का उद्देश्य पूजा स्थल को अपवित्र कर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना था। औरंगाबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने बताया कि केस दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM