यूपी पुलिस ने AK-47 को खिलौना बता आतंकी को दे दी थी क्लीनचिट; एटीएस ने किया खुलासा, मामले में दरोगा सस्पेंड
Published : Apr 6, 2026, 2:33 pm IST
Updated : Apr 6, 2026, 2:34 pm IST
SHARE ARTICLE
UP police gave a clean chit to a terrorist by calling an AK-47 a toy
UP police gave a clean chit to a terrorist by calling an AK-47 a toy

एटीएस ने मेरठ के साकिब समेत चार संदिग्ध आंतकियों को गिरफ्तार किया

बिजनौर। एके-47 राइफल और हथगोले से जुड़े वीडियो के वायरल होने के मामले में आरोपी को क्लीन चिट देने पर एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक पुलिस क्षेत्राधिकारी को पद से हटा दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि यह वीडियो पिछले साल नवंबर में सामने आया था। वीडियो में मेरठ के मवाना क्षेत्र के सथला गांव का निवासी आकिब, जो वर्तमान में दुबई में है, कथित तौर पर एके-47 राइफल और हथगोले का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद नांगल थाने में उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने मामला दर्ज किया था। तत्कालीन थाना प्रभारी और जांच अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने आकिब का बयान दर्ज कर अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि वीडियो में दिखाए गए हथियार खिलौने थे। इसके आधार पर उसे क्लीन चिट मिल गई।

पुलिस के अनुसार, हालिया घटनाक्रम में आकिब के कुछ संदिग्ध संबंध सामने आए हैं। इसके बाद मामले की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को सौंप दी गई है।

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी सत्येंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM