महिला की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By : RATTUR

Published : Jul 6, 2026, 3:37 pm IST
Updated : Jul 6, 2026, 3:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Accused arrested for murdering woman and chopping her body into pieces.
Accused arrested for murdering woman and chopping her body into pieces.

हेमल खखरिया के रूप में हुई आरोपी की पहचान

जौनपुर (उप्र), (भाषा) जौनपुर जिले में मड़ियाहूं क्षेत्र में रानीपुर तिराहे के पास रविवार की सुबह पुलिस ने सड़क के किनारे झाड़ी में एक महिला का कई टुकड़ों में कटा शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 जुलाई को मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रानीपुर बाईपास (भदोही मुख्य मार्ग) के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का टुकड़ों में कटा शव बरामद किया गया था।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने रामनगर विकास खंड कार्यालय के गेट की तरफ आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। सिंह ने दावा किया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त हेमल खखरिया के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में खखरिया ने बताया कि वह 4 जुलाई को मृतक रेशमा खां उर्फ सना को बाबतपुर (वाराणसी) से मड़ियाहूं की टीचर्स कॉलोनी स्थित अपने किराए के कमरे में लाया था मगर इसी दौरान वहां मोबाइल चैट देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था जिससे नाराज होकर उसने सो रही सना का गला चाकू से काटकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि बाद में अभियुक्त ने बाजार से काली पॉलिथीन खरीदी और गड़ासे से सना के दोनों हाथ व पैर काटकर शव को 3 हिस्सों में बांटने के बाद धड़ को रानीपुर बाईपास पर और पैर व अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंक दिया था।

सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा धड़ बरामद कर शिनाख्त किए जाने की भनक लगते ही वह बचे हुए अंगों को छुपाने की फिराक में था तभी पुलिस से मुठभेड़ में वह पकड़ा गया। खखरिया के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और महिला का एक कटा हुआ अंग भी बरामद हुआ है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM