लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी: सरकार देगी टैबलेट; मंत्रिंडल की बैठक में प्रस्ताव हुआ पास
Published : Apr 7, 2026, 2:41 pm IST
Updated : Apr 7, 2026, 2:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Good news for millions of students: Government to provide tablets; Cabinet passes proposal
Good news for millions of students: Government to provide tablets; Cabinet passes proposal

अबतक 60 लाख स्मार्टफोन और टेबलेट किए जा चुके हैं वितरित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं को जल्द ही 25 लाख टैबलेट वितरित किए जाएंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस निर्णय की जानकारी दी।

खन्ना ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत निशुल्क वितरण के लिए 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था बजट में भी की गई थी। खन्ना ने बताया कि अभी तक 60 लाख स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित किए जा चुके हैं और अभी 25 लाख और टैबलेट तथा स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ये टैबलेट विशेष रूप से उन लोगों को दिए जाएंगे जो विभिन्न अनुमन्य पाठ्यक्रमों में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं। इन लाभार्थियों में तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी या सेवा मित्र पोर्टल पर कुशल युवा वर्ग के तहत पंजीकृत युवा शामिल होंगे।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM