उत्तर प्रदेशः विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज

By : RATTUR

Published : Jun 7, 2026, 6:24 pm IST
Updated : Jun 7, 2026, 6:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh: Married woman dies under suspicious circumstances, case filed against husband and four others
Uttar Pradesh: Married woman dies under suspicious circumstances, case filed against husband and four others

कुसुम (24) के रूप में हुई मृतका की पहचान

संत कबीर नगरः उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि घटना बखिरा थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में हुई और मृतका की पहचान कुसुम (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, कुसुम की शादी वर्ष 2023 में तिघरा निवासी कन्हैया से हुई थी और शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि 6 जून की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर कुसुम की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति कन्हैया कन्नौजिया समेत ससुराल पक्ष के 3 अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM