उत्तर प्रदेशः नहर में नहाने गए 3 सगे भाइयों की डूबने से मौत, 20 घंटे बाद मिले शव

By : RATTUR

Published : Jun 7, 2026, 7:13 pm IST
Updated : Jun 7, 2026, 7:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh: Three brothers drowned while bathing in a canal; bodies found 20 hours later
Uttar Pradesh: Three brothers drowned while bathing in a canal; bodies found 20 hours later

जयप्रकाश, अजय व छोटू के रूप में हुई मृतकों की पहचान

एटा/कासगंजः उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की नदरई हजारा नहर में नहाने के दौरान डूबे हाथरस के 3 सगे भाइयों के शव लगभग 20 घंटे तक चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद बरामद कर लिए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पीएसी बाढ़ इकाई और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के टिकरी नगला गांव निवासी जयप्रकाश (25), अजय (24) और छोटू (22) शनिवार को अपने मित्र सुमित के साथ नदरई हजारा नहर में नहाने आए थे।

पुलिस के मुताबिक, नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे हालांकि सुमित किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया लेकिन तीनों भाई तेज बहाव में बह गए। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि रविवार को जयप्रकाश का शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर और छोटू का शव लगभग ढाई किलोमीटर दूर बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि लगातार तलाशी के बाद तीसरे भाई अजय का शव भी बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, तीनों भाई खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और सभी विवाहित थे। उन्होंने बताया कि छोटू का विवाह इस वर्ष 20 फरवरी को एटा जिले के लोधमई गांव निवासी तान्या के साथ हुआ था।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM