बेमौसम बारिश से फसल हुई बर्बाद; सदमा लगने से किसान को आया अटैक, मौत
Published : Apr 8, 2026, 6:12 pm IST
Updated : Apr 8, 2026, 6:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Unseasonal rains destroy crops; farmer suffers shock and dies
Unseasonal rains destroy crops; farmer suffers shock and dies

भारतीय किसान यूनियन ने किसान के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की मांट तहसील क्षेत्र के प्रेम नगर गांव में बेमौसम बारिश से फसल बरबाद होने के सदमे के कारण दिल का दौरा पड़ने से एक किसान की मौत हो गई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शासन-प्रशासन से किसान के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

भाकियू की जिलाध्यक्ष मीरा सिंह ने बताया कि बुधवार को मांट थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में बेमौसम बारिश से फसल की बरबादी देख कर सदमे में आए किसान हीरालाल को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि उनकी सूचना पर मौका मुआयना करने पहुंचीं नायब तहसीलदार रूबी यादव से मृत किसान के परिवार को सहायता दिलाए जाने की मांग की गई। मांट की उप जिलाधिकारी ऋतु सिरोही ने बताया कि किसान की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि फिर भी प्रयास किए जाएंगे कि प्रशासन की तरफ़ से जो भी मदद मृतक के परिवार को मिल सकती है, वह मिल जाए।

पिछले कुछ दिनों में जिले में आंधी, बारिश व ओला वृष्टि से गेहूं की फसल में बहुत नुकसान हुआ है जिससे किसानों में गहरी निराशा व्याप्त है। दूसरी ओर, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा है कि जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है वे फसल बीमा के अनुसार तय समय में दावा पेश करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी अपनी ओर से लगातार नुकसान का सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेज रहा है।

SHARE ARTICLE

 

बठिंडा प्रदूषण अलर्टः AQI 380 के पार, जहरीली हवा से लोग परेशान

15 Nov 2026 4:50 PM

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM