महोबा में बेटे ने पिता की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

By : RATTUR

Published : Jun 8, 2026, 4:07 pm IST
Updated : Jun 8, 2026, 4:07 pm IST
SHARE ARTICLE
In Mahoba, a son killed his father by crushing his head with a brick.
In Mahoba, a son killed his father by crushing his head with a brick.

महेश (33) के रूप में हुई आरोपी की पहचान

बांदा (उप्र), (भाषा) महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में शराब के नशे में धुत 33 वर्षीय एक युवक अपने पिता की कथित रूप से ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

श्रीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयचंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि सिजहरी गांव में रविवार देर शाम शराब के नशे में धुत महेश (33) ने अपने पिता हरिहर अहिरवार (58) पर कथित तौर पर ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि महेश रविवार देर शाम शराब के नशे में घर लौटा और अपनी पत्नी रामकुमारी से मारपीट करने लगा। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उसने बीच-बचाव करने आए अपने पिता के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य इकट्ठा किए और मृतक के दूसरे बेटे अरविंद की तहरीर पर हत्या का एक मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM