तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत
Published : Jul 8, 2026, 3:16 pm IST
Updated : Jul 8, 2026, 3:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Two women killed after being hit by a speeding roadways bus.
Two women killed after being hit by a speeding roadways bus.

कमला देवी व जेठानी मालती देवी के रूप में हुई मृतकों की पहचान

एटा (उप्र), (भाषा) एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, अलीगंज थाना क्षेत्र के कैलठा गांव निवासी कमला देवी (50) और उनकी जेठानी मालती देवी (60) बुधवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे खेत की ओर जा रही थीं तभी एटा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मालती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद एटा स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है। उसने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। उसकी पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM