पुल बनाने में लगे थे मजदूर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बजरी से भरा एक ट्रक सड़क किनारे टीन शैड के नीचे सो रहे 5 मजदूरों पर पलट गया। हादसे में 3 मजदूरों की कुचलकर मौत हो गई। फंसे मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर उनके साथी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
करीब 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सभी 5 मजदूरों को बजरी के नीचे से बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से 3 को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 अन्य को भर्ती करवाया गया। मजदूर पुल बनाने में लगे थे। यह दुर्घटना गुरुवार रात करीब 3 बजे नागल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई।