मायावती ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान को किया याद

By : RATTUR

Published : Apr 11, 2026, 12:01 pm IST
Updated : Apr 11, 2026, 12:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Mayawati remembers Jyotiba Phule's contribution to social change on his birth anniversary
Mayawati remembers Jyotiba Phule's contribution to social change on his birth anniversary

शिक्षा के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैः मायावती

लखनऊ, (भाषा) बसपा प्रमुख मायावती ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान को याद किया। मायावती ने एक्सपर एक पोस्ट में कहा, “खासकर शिक्षा के माध्यम से स्त्री/नारी शक्ति के प्रणेता के रूप में महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।

उन्होंने कहा, ‘‘महात्मा ज्योतिबा फुले के शब्दों में- विद्या बिना मति गई, मति बिना नीति गई। नीति बिना गति गई, गति बिना वित्त गया। वित्त बिना शूद्र हताश हुए और गुलाम बनकर रह गए। अर्थात यह सब कुछ शिक्षा के अभाव में हुआ और इसी से प्रेरित होकर आगे चलकर परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा पर विशेष जोर दिया।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “19वीं सदी के मध्य में दलितों और शोषितों की मुक्ति के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले के जोरदार प्रयासों के कारण न केवल पुणे बल्कि पूरे महाराष्ट्र में सामाजिक परिवर्तन की नई अलख जगी और विशेषकर नारी मुक्ति एवं सशक्तीकरण का ऐतिहासिक कार्य शुरू हुआ।

बसपा प्रमुख ने कहा, ऐसे अति-पिछड़े/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज के महापुरुष की स्मृति और सम्मान में मेरी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में अनेक कार्य किए गए, जिनमें अमरोहा को ज्योतिबा फुले नगरजिला बनाना शामिल है। हालांकि, सपा सरकार ने संकीर्ण राजनीति और जातिवादी द्वेष के कारण इसका नाम बदल दिया।

उन्होंने कहा, ’’बसपा सरकार ने कासगंज को कांशीराम नगर’, कानपुर देहात को रमाबाई नगर’, संभल को भीमनगर’, शामली को प्रबुद्ध नगरऔर हापुड़ को पंचशील नगरके नाम से नए जिले बनाए थे, लेकिन सपा सरकार ने जिलों को तो बरकरार रखा, पर इनके नाम बदल दिए।’’

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM