उप्र सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरिनारायण राजभर का निधन

By : RATTUR

Published : Apr 12, 2026, 6:21 pm IST
Updated : Apr 12, 2026, 6:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Former UP government minister and BJP leader Harinarayan Rajbhar passes away
Former UP government minister and BJP leader Harinarayan Rajbhar passes away

शनिवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में करवाया था भर्ती

बलिया, (भाषा) उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिनारायण राजभर का रविवार को निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। परिवार के अनुसार, 76 वर्षीय राजभर को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद शनिवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजभर के परिवार में पत्नी, 3 बेटे और 5 बेटियां हैं। राजभर का जन्म बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के तंगुनिया गांव में हुआ था। वे सियार विधानसभा सीट से 1991 और 1996 में 2 बार विधायक चुने गए थे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शारदानंद आंचल को हराया था।

इसके अलावा, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वह मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए थे। विधायक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजभर ने कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों में राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE

 

बठिंडा प्रदूषण अलर्टः AQI 380 के पार, जहरीली हवा से लोग परेशान

15 Nov 2026 4:50 PM

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM