राजन गोंड (20), अजय गोंड (18) व विनोद गोंड के रूप में हुई मृतकों की पहचान
सोनभद्र (उप्र), (भाषा) सोनभद्र जिले के रामपुर बारकोनिया क्षेत्र में बारातियों से भरी एक गाड़ी पलट जाने से उस पर सवार 3 लोगों की मौत हो गई तथा 9 अन्य घायल हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र से एक बारात सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया आई थी। बारात में शामिल होने के लिए कुछ बाराती एक पिकअप वाहन से जा रहे थे, तभी रास्ते में कठोर गांव के पास चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया।
रुणवाल ने बताया कि घटना में घायल 12 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने राजन गोंड (20), अजय गोंड (18) और विनोद गोंड (35) को मृत घोषित कर दिया।