फंदे पर लटका मिला महिला सिपाही का शव, ‘सुसाइड नोट’ बरामद

By : RATTUR

Published : May 13, 2026, 3:39 pm IST
Updated : May 13, 2026, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Female constable's body found hanging, suicide note recovered
Female constable's body found hanging, suicide note recovered

शिल्पी (28) निवासी इटावा के रूप में हुई पहचान

बाराबंकी, (भाषा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कमरे से एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ, जिसमें मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इटावा जिला के जसवंतनगर की रहने वाली 28 वर्षीय शिल्पी 2016 में खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी।

उन्होंने बताया कि वह तलवारबाजी की खिलाड़ी थीं और वर्तमान में उसकी तैनाती कानपुर में थी लेकिन एक माह पहले उसे बाराबंकी की 10वीं वाहिनी पीएसी से संबद्ध किया गया था। विजयवर्गीय ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे जब शिल्पी अभ्यास के लिए नहीं पहुंचीं तो सहकर्मी उसे बुलाने के लिए उसके कमरे पर गई लेकिन दरवाजा बंद था। उन्होंने बताया कि जब उसने खिड़की से झांककर देखा तो शिल्पी का शव फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शिल्पी यादव का करीब 2 साल पहले तलाक हो गया था। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE

 

बठिंडा प्रदूषण अलर्टः AQI 380 के पार, जहरीली हवा से लोग परेशान

15 Nov 2026 4:50 PM

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM